Thursday 22nd of October 2026 09:57:55 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Dec 2023 5:24 PM |   514 views

जैकलीन ने सुकेश पर जेल के अंदर बैठकर लगातार वॉइस मैसेज और टेक्स्ट भेजने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. बीते दिन खबरें आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने विदेशी नंबर से दर्जनों मैसेज किए थे| जिसके बाद जैकलीन फर्नांडिस उन व्हाट्सअप चैट के स्क्रीनशॉट को दिल्ली पुलिस के सामने पेश किया था और कहा था कि सुकेश उन्हें प्रताड़ित कर रहा है. अब इसपर सुकेश का रिएक्शन आया है|

दरअसल, खुद पर लगे आरोपों के जवाब में सुकेश ने कहा कि उसने जेल के अंदर से एक्ट्रेस को कोई व्हाट्सअप मैसेज या वॉइस नोट नहीं भेजा है | बता दें कि जैकलीन ने सुकेश पर जेल के अंदर बैठकर लगातार वॉइस मैसेज और टेक्स्ट भेजने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था|

ये मामला सामने आने के बाद अपने लेटर में सुकेश ने जैकलीन के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि उसने अपने प्यार और इमोशन्स को लीगल तरीके से एक्ट्रेस तक पहुंचाया है| जैकलीन ने सुकेश के आपत्तिजनक लेटर और मैसेज से परेशान होकर कोर्ट का रुख किया था. वहीं, मैसेज में सुकेश ने जैकलीन से कोर्ट में ब्लैक रंग का सूट या कोई भी कपड़ा पहन कर आने की गुजारिश की थी|

जैकलीन ने कुछ चैट के स्क्रीन शॉट के हवाले से दिल्ली पुलिस में शिकायत दी थी| इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कोर्ट में सुकेश के खिलाफ याचिका भी दायर की थी| एक्ट्रेस ने सुकेश चंद्रशेखर की ओर से भेजे जा रहे लेटर और मैसेज के खिलाफ नाराजगी जताई थी| उनका कहना है कि, उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है| इस दौरान कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि, इसपर रोक लगाए जाए|

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिसंबर 2021 में जैकलीन का नाम सबसे पहले सामने आया था. इसके बाद ईडी की जांच में एक्ट्रेस को आरोपी भी पाया गया था| हालांकि, इस मामले में नोरा फतेही और निक्की तंबोली का नाम भी आया था| लेकिन, ईडी की ओर से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है| इस मामले में जैकलीन से कई बार पूछताछ हो चुकी है|

Facebook Comments