Tuesday 21st of July 2026 10:29:07 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Dec 2023 4:50 PM |   708 views

एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 30 दिसम्बर को

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद-कुशीनगर के तत्वावधान में स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह, स्मारक मैदान, साखोपार, कुशीनगर में 30 दिसम्बर 2023 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से मर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगें।

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों जैसे-चेकमेट सिक्योरिटी, जीएस4, जय भारत मारूति प्रा०लिए, कॉसमोस मैनपावर सर्विस प्रा०लि०, ब्राइट फ्यूचर प्रा०लि०, डीसेट, नवोदित फाउन्डेशन, तिरूपति मैनपावर प्रा०लि०, होली हर्स, फ्लिपकार्ट, एल०आई०सी० एवं एस०बी०आइ० लाईफ के आने की सम्भावना है जो विभिन्न पदों पर चयन करेगी।

इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार ऑनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, फोटो, आधार कार्ड एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह स्मारक मैदान, साखोपार, कसया, कुशीनगर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।

इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।

Facebook Comments