Friday 23rd of October 2026 12:32:40 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Dec 2023 4:33 PM |   510 views

अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 49 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 अभियोग पंजीकृत

गोंडा – जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ग्राम खैरी, मन्शापुरी व रानीपुरवा कोतवाली नगर गोण्डा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 49 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। और 800 किलो लहन नष्ट किया गया। मौके पर दो चढ़ी भट्टी नष्ट किया गया है। इसके साथ ही आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 04 अभियोग पंजीकृत किया गया।
 

उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 49 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर 800 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 04 अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।

 
उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।
Facebook Comments