Friday 23rd of October 2026 12:35:36 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2023 4:55 PM |   320 views

अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया अनावरण

अयोध्या:- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में उनकी मूर्ति का अनावरण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने किया। डिप्टी सीएम तथा संगठन महामंत्री का जिला पंचायत अध्यक्ष , भाजपा पदाधिकारिओं व कार्यकताओं ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

वही जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि अटल बिहारी की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में अटल जी की प्रार्थना का अनावरण डिप्टी सीएम औऱ महामंत्री संगठन ने किया। उन्होंने सभी देशवासियों को अटल जी की जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी और अटल जी के चरणों मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए परम स्वभाव का विषय है कि उनकी जनपद में कहीं भी प्रतिमा नहीं थी | 

Facebook Comments