Thursday 22nd of October 2026 10:25:18 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Dec 2023 7:20 PM |   594 views

श्री राम एयरपोर्ट पर मानदेय न मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या:- श्री राम एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं 30 दिसम्बर को श्रीरामएयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री के द्वारा करना प्रस्तावित है। जिसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने जिले का दौरा किया था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद प्राईवेट सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

वही सुरक्षाकर्मी दुर्गेश यादव ने बताया कि अधिकारी कहते है कि ड्यूटी पुरी करो पर पैसा ना मांगो। हम सभी सुरक्षाकर्मियों ने तीन महीने काम किया। जिस मै एक महीने 20 दिन का मानेदय अभी भी नहीं मिला है।फस्ट च्वाईस कम्पनी के हेड रतन शुक्ला के अंडर में हम सभी काम करते है। काम पर भानू दूबे ने रखवाया था। हम सभी सुरक्षाकर्मी गुरुवार की रात से धरने पर बैठे है।

वही सचिन सिंह ने कहा कि पेमेंट के लिए कम्पनी लगातार अगली तारीख दे रही है। जब कम्पनी से जुड़े लोगो से बात की जाती है तो वह कहते है कि काम करना है तो करो नहीं तो छोड़ दो। अक्टूबर से हम सभी काम कर रहे है। यहां 40 से 50 गार्ड काम करते है। कम्पनी का पेमेंट हो गया है।

लेकिन वह हम सभी सुरक्षाकर्मियों का पेमेंट नहीं देना चाहती है। अब प्राईवेट सुरक्षा गार्डो की जरुरत खत्म हो गई है। जिसका लाभ कम्पनी उठाना चाहती है। धरना देने वालों में उदित सिंह, भानू प्रताप सिंह, अवनीश उपाध्याय, विजय दूबे, सौरभ तिवारी, अनूप तिवारी, मनीष तिवारी, विजय पाठक, काशीराम यादव, कृष्णभद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Facebook Comments