Sunday 6th of September 2026 12:56:46 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Dec 2023 5:19 PM |   786 views

डा. वासुकीनाथ झा को साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 से नवाजा गया

अमेठी। जनपद में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल के पिता साहित्यकार प्रोफेसर डॉ. वासुकीनाथ झा को मैथिली में बोध संकेतन (निबंध) के लिए साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार- 2023 प्रदान किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उनके पिता मगध विश्वविद्यालय से प्राचार्य के पद से सन् 2000 में सेवानिवृत हुए हैं उनकी उम्र 83 वर्ष है, उन्होंने बताया कि उनके पिताजी द्वारा विभिन्न साहित्यिक रचनाओं के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर दर्जनों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

मैथिली में विद्यापति काव्यालोचन (शास्त्री समालोचना), अनुशीलन-अवबोध (समालोचनात्मक शोध निबंध संग्रह), परिवह (आधुनिक समालोचनात्मक निबंध संग्रह), बोध संकेतन (विभिन्न लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों की भूमिका संग्रह), वास्तुवाची संकेतन( साहित्यिक प्रवृत्ति मूलक निबंध संग्रह), व्यक्तिवाची संकेतन, व्यक्तित्व आधारित निबंध संग्रह और मैथिली में मैथिली साहित्यिक रूपरेखा भाग एक और दो उपन्यास और सामाजिक चेतना सहित कई किताबें लिखी गई हैं|

इसके लिए उन्हें राज्य सरकार के द्वारा ग्रियर्सन पुरस्कार, हिंदी सम्मेलन में सहस्त्राब्दी सम्मान, विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से मिथिला विभूति सम्मान, साहित्यकार संसद की ओर से राष्ट्रीय शिखर साहित्य सम्मान समेत कई सम्मान मिले हैं।

उन्होंने बताया कि वे बिहार के समस्तीपुर जनपद के हसनपुर प्रखंड पटसा के निवासी हैं।

Facebook Comments