Wednesday 22nd of July 2026 08:14:10 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Dec 2023 5:08 PM |   387 views

मैं अटल हूं’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में

अटल बिहारी वाजपेयी देश के चहेते नेताओं में से एक हैं| उनकी लाइफ की जर्नी किसी प्रेरणा से कम नहीं थी| वहीं अब इसी जीवन यात्रा को लेकर बड़े पर्दे पर पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं आ रही है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है| वहीं फैंस इसे मास्टरपीस कहते हुए नजर आ रहे हैं| इतना ही नहीं एक बार फिर पंकज त्रिपाठी की अदायगी के लोग कायल हो गए हैं|

कुछ घंटे पहले मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जिस नेता को आप जानते हैं, उस आदमी को जिसे आप नहीं जानते. प्रस्तुत है  अटल बिहारी वाजपेयी के असाधारण जीवन की एक झलक. ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर अब आ गया है| 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में देखें|

इस ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, रवि जाधव का निर्देशन एक सिनेमाई मास्टरपीस है| वह कुशलतापूर्वक अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी को शालीनता और प्रामाणिकता के साथ जीवंत करते हैं| दूसरे यूजर ने लिखा, यह एक फिल्म नही बल्कि अटल जी के प्रति सम्मान सच्ची श्रधा है में दिल से धन्यवाद देता हूँ पंकज जी और उनके पूरे टीम को जय हिंद जय भारत|

Facebook Comments