Thursday 22nd of October 2026 11:05:32 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Dec 2023 6:00 PM |   450 views

हिमांचल प्रदेश की कुल्लू टोपियाँ एवं मफलर तथा हरियाणा और पं0 बंगाल के आकर्षक स्टाल बने ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र

लखनऊ: शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम में आयोजित हैण्डलूम एक्सपो-2023 (गॉधी बुनकर मेला) में आयोजन के पाँचवे दिन अपार भीड़ उमड़ रही है, और बुनकरों के उत्पादों की अच्छी बिक्री हो रही है।

एक्सपो में मुख्यतः सर्दी को दृष्टिगत रखते हुए जम्मू एवं कश्मीर की शॉल, सूट एवं पारम्परिक फिरन तथा हिमांचल प्रदेश की कुल्लू टोपियाँ एवं मफलर की अत्याधिक बिक्री हो रही है। इसके अतिरिक्त हरियाणा तथा पं0 बंगाल के आकर्षक स्टालों की तरफ भी आगन्तुक/ग्राहक आकर्षित हो रहे है।

उपायुक्त (प्रवर्तन)/ नेशनल हैण्डलूम एक्सपो के इंचार्ज पी सी ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विकास आयुक्त हथकरघा, भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली एवं आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में हथकरघा बुनकरों के अनूठे उत्पादों की बिक्री होने से जहां एक तरफ़ उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, वहीं बुनकरों का मनोबल भी बढ़ेगा।

एक्सपो में उत्तर प्रदेश के स्टालों यथा बनारसी एवं मऊ की साड़ी, मेरठ के होम फ़र्निशिंग के आईटम एवम बेडशीट्स भी दर्शकों को बरबस अपनी तरफ खींच रहे है। एक्सपो परिसर में बने फूड प्लाजा में भी आगन्तुक विभिन्न मीठे तथा नमकीन व्यंजनों जैसे- चाट, पकौड़ी कॉफी एवं अन्य साउथ इण्डियन व्यंजनों को पसन्द कर रहे है।

एक्सपो में बच्चों के खेलने के लिए मैदान एवं गेम जोन भी है। कुल मिलाकर घूमने एवं उच्च कोटि के वस्त्रों की खरीददारी के लिए एक्सपो स्थल आदर्श साबित हो रहा है। रात्रि तक एक्सपो स्थल में ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहता है। 

Facebook Comments