Thursday 22nd of October 2026 04:56:47 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Dec 2023 4:47 PM |   1319 views

दो दिवसीय ” क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 

सलेमपुर -राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, जनपद- देवरिया में आज को दो दिवसीय “क्रीडा  प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 हरीश के द्वारा फीता काट कर किया ।
 
सर्वप्रथम मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार के द्वारा माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया ।
 
कुमारी संजना और अंतिमा के द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी तद्पश्चात् क्रीड़ा प्रभारी एवं अर्थशास्त्र के सहायक आचार्य डॉ० योगेन्द्र सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि प्रो० हरीश कुमार का बैज लगा कर उनका स्वागत किया गया।
 
इसके पश्चात् संस्कृत के सहायक आचार्य डॉ० जनार्दन झा ने क्रीडा  प्रभारी डॉ० योगेन्द्र सिंह का बैज लगा कर स्वागत किया। समाजशास्त्र के सहायक आचार्य  कमला यादव और सहायक आचार्य डॉ० जनार्दन झा दोनो का क्रीडा प्रभारी डॉ० योगेन्द्र सिंह के द्वारा बैज लगा कर स्वागत किया गया। स्वागत गीत संजना और अंतिमा छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया।
 
इसके पश्चात् मुख्य अतिथि प्रो० हरीश कुमार के द्वारा शपथ ग्रहण पूर्वक क्रीडा  प्रतियोगिता के प्रारम्भ की उद्घोषणा की गयी ।
 
आज के क्रीडा  प्रतियोगिता के मुख्य कार्यक्रमों में 100मी0 दौड़, गोला प्रक्षेप, लम्बी कूद एवं किकेट बाल थ्रो को सम्मिलित किया गया था 100मी0 दौड प्रतियोगिता में सोनी, अंतिमा प्रियात्मा, शिम्पी, प्रियंका और सृष्टि ने कमशः दो-दो छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । गोला प्रक्षेप प्रतियोगिता में प्रियंका, इसरत जहाँ और पिंकी ने कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रियंका, अंतिमा यादव और नेहा चौहान ने कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट बाल थ्रो प्रतियोगिता में दीपा, प्रियंका, पूजा, सुजू ने कमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। दूसरे दिवस की कीड़ा प्रतियोगिता  19 दिसम्बर 2023 को सम्पन्न होगी।
 
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के समारोह एवं सहायक आचार्य डॉ० जनार्दन झा ने किया ।
Facebook Comments