Saturday 5th of September 2026 09:29:37 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Dec 2023 4:37 PM |   814 views

अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न हुई

गोरखपुर – सरस्वती शिशु मंदिर( 10+2) पक्कीबाग गोरखपुर में आचार्यों एवं अभिभावकों की अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न हुई।
 
केंद्राध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह ने बताया कि यह परीक्षा प्रतिवर्ष अपने विद्यालयों में अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार व संवर्धन के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष इस परीक्षा के विषय में पूरे समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक ढंग से प्रचारित करके सामान्य जनमानस को सम्मिलित कर पूर्ण कराने का संकल्प लिया गया था।
 
यह परीक्षा विद्यालय के परीक्षा प्रमुख अविनाश श्रीवास्तव एवं गिरीश चंद्र पाण्डेय के देख रेख में संपन्न हुई।इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।
Facebook Comments