Thursday 22nd of October 2026 09:57:21 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Dec 2023 6:59 PM |   499 views

बिना हेलमेट वालों को किया गया नि:शुल्क हेलमेट वितरण

कुशीनगर -सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मु0 अजीम ने बताया कि  शासन के निर्देश के क्रम में आज द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तृतीय दिन निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रामकोला में दृष्टि फाउंडेशन, पुलिस विभाग, परिवार विभाग के सहयोग से वाहन चालकों को जो बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे उन्हें नि:शुल्क हेलमेट वितरण किया गया तथा वाहन चालकों को पुष्प देकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया थाना रामकोला के अधिकारी/कर्मचारीगण , टी0 आई0 कुशीनगर, यातायात विभाग द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से विभिन्न तहसीलों, थानों, जिला मुख्यालय पर सूचना विभाग व परिवहन विभाग के सहयोग से प्रचार प्रसार किया गया तथा पोस्टर व बैनर लगाए गए।

पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया गया एवं बस स्टैड़, यातायात कार्यालय पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार किया गया।

जिसमें दृष्टि फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी गण, टी0आई0 कुशीनगर ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) कुशीनगर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआरटीसी, कुशीनगर एवं  हर्षवर्द्धनराज, (व0स0) आर0पी0 सिंह (लेखाकार), मुख्तारूहल हसन (क0स0), श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (क0स0) एवं श्री राहुल कुमार सिंह (क0स0), श्री रंजीत कुमार वर्मा (क0स0) एवं समस्त ए0आर0टी0ओ0, कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Facebook Comments