Sunday 22nd of March 2026 11:22:40 PM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Dec 2023 4:57 PM |   363 views

आम आदमी पार्टी के भूपत भयानी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, गुजरात में AAP के अब 4 विधायक

गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है| पार्टी के नेता भूपत भयानी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. वह जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं| भूपत भयानी ने विधायक पद से अपना इस्तीफा गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को सौंप दिया है| गुजरात में आम आदमी पार्टी की जीती हुई पांच सीटों में से अब सिर्फ चार सीटें बची हैं|

इस्तीफा देने के बाद भूपत भयानी ने मीडिया को बयान दिया है कि उन्होंने सही समय पर सही फैसला लिया है. मैंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है| मैं एक राष्ट्रवादी व्यक्ति हूं और लोगों के लिए काम करना चाहता हूं| उन्होंने कहा कि मैं पहले बीजेपी का कार्यकर्ता था, मैंने 22 साल तक बीजेपी में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है. सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद मैंने फैसला लिया| उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का भी ऐलान किया है|

भूपत भयानी ने 2022 का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के विसावदर विधायक के रूप में जीता था| वह 2022 में बीजेपी के लिए जाइंट किलर बन गए| उन्होंने सरपंच से लेकर विधायक तक का राजनीतिक सफर तय किया है| भूपत भयानी 2017 तक बीजेपी में थे| हालांकि, 2022 में उन्होंने ‘आप’ से विधानसभा चुनाव लड़ा|

वह इससे पहले जूनागढ़ जिले के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं| हालांकि भयानी को सरपंच पद से निलंबित भी कर दिया गया था| भूपत भयानी को पूर्व सीएम विजय रूपाणी का करीबी नेता माना जाता है| भूपत भयानी का जाना लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए झटका है|

गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या अब घटकर 4 रह गई है. विसावदर सीट खाली होने के कारण यहां दोबारा चुनाव होगा| जिसका असर लोकसभा चुनाव में भी पड़ेगा| जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, खाली हो रही विसावदर विधानसभा सीट पर भी छह महीने में चुनाव होंगे|

Facebook Comments