Thursday 22nd of October 2026 10:26:58 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Dec 2023 5:42 PM |   630 views

भोजपुरी मेकर्स अब एनिमल की कॉपी बनाने की तैयारी में, खेसारी लाल यादव बनेंगे फिल्म के हीरो

बॉलीवुड की हिट फिल्मों का भोजपुरी में बनना बेहद आम बात है| अक्सर भोजपुरी सिनेमा हिंदी फिल्मों की कॉपी बनाते हैं| कहानी से लेकर एक्टिंग करने का स्टाइल तक भोजपुरी फिल्मों में कॉपी किया जाता है| इन दिनों हर तरफ रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टार फिल्म एनिमल की चर्चा हो रही है|  इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है| रणबीर और बॉबी के काम की जमकर तारीफ हो रही है|

अब खबरें हैं कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कॉपी भोजपुरी में भी बनने जा रही है. भोजपुरी फिल्मों के मेकर्स रणबीर की इस हिट फिल्म को भोजपुरी में भी बनाना चाहते हैं| इतना ही नहीं माना ये भी जा रहा है कि रणबीर कपूर के रोल के खेसारी लाल यादव का नाम सामने आ रहा है| इसके अलावा एक रिपोर्ट की मानें तो खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी अगली फिल्म डंस ही तैयारियों में जुटे हुए हैं और उनकी यही फिल्म एनिमल की कॉपी हो सकती है|

भोजपुरी सिनेमा प्रेमी खेसारी लाल यादव को बेहद पसंद करते हैं| उनका खेसारी के लिए जबरदस्त क्रेज हैं. ऐसे में अगर खेसारी अपनी फिल्म में एनिमल के रणबीर कपूर बनते हैं तो उनके फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर होगी| इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि डंस में रणबीर की फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर फिल्म की कहानी तक को कॉपी किया जाएगा| भोजपुरी मेकर्स इस सिलसिले में फिल्म डायरेक्टर और एक्शन डायरेक्टर से बात भी कर रहे हैं|

खबरों की मानें तो इस फिल्म में साउथ के भी सितारें भी नजर आने वाले हैं. बनारस में जनवरी के महीने में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी| भोजपुरी स्टाइल में एनिमल को देखना फैंस के लिए काफी मजेदार होने वाला है| वहीं खेसारी लाल यादव को रणबीर कपूर की नकल करता देखना भी दिलचस्प होगा|

Facebook Comments