Sunday 6th of September 2026 04:44:06 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Dec 2023 5:12 PM |   455 views

ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

अमेठी:-अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बाजार शुकुल उप डाक घर परिसर में डाक सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

बाजार शुकुल उप डाक घर परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ अमेठी मंडल सुल्तानपुर के बैनर तले ग्रामीण सेवकों ने वेतन बढ़ाए जाने ,परमानेंट किए जाने ,पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने,कमलेश चन्द्र के सिफारिशों की रिपोर्ट लागू किए जाने आदि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की और अपनी विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर ग्रामीण डाक सेवक आलोक शुक्ला,अजीत पाल, नरेन्द्र प्रताप सिंह,ओंकार नाथ शुक्ला,रमेश चंद्र यादव,तुषार यादव,अजय कुमार यादव,गुड़िया तिवारी,निशा तिवारी,अनूप कुमार पटेल आदि ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।

Facebook Comments