Friday 23rd of October 2026 12:20:05 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Dec 2023 6:11 PM |   635 views

NIA और महाराष्ट्र एटीएस का मिशन, ISIS से जुड़े संदिग्ध इलाकों में छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में महाराष्ट्र में ISIS मॉड्यूल को निशाना बनाते हुए एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया| महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 44 जगहों पर तलाशी ली गई, जिनमें से अधिकतर छापे महाराष्ट्र में हुए| खासकर मुंबई के पास पद्घा-बोरीवली गांव में. भिवंडी के पडघा गांव में एक साथ एक विशेष ऑपरेशन हुआ जिसमें 15 व्यक्तियों को गिरफ्तारी किया गया| इसमें मुख्य आरोपी साकिब नाचन भी शामिल था. इसकी पहचान महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल के नेता के रूप में की गई थी|

ऑपरेशन के दौरान, NIA ने पडघा बोरीवली गांव, ठाणे शहर, पुणे, मीरा भयंदर और अंधेरी में कार्गो हवाई अड्डा क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की| अधिकारियों ने 68 लाख रुपये कैश, एक पिस्तौल, 2 एयर गन, 10 मैगजीन, 8 तलवारें, हमास देश के 51 झंडे, 38 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप जब्त किया है|

हाल ही में पडघा गांव से सटे बोरीवली गांव में ISIS से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर जांच एजेंसियों का ध्यान गया था| पुणे के कोंढवा इलाके में आतंकी मामला सामने आने के बाद उसके तार पडघा गांव में मिले थे| इस मामले में साकिब नाचन के बेटे शामिल नाचन और भाई आकिब नाचन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एनआईए इन सभी के सरगना साकिब नाचन को गिरफ्तार करने में सफल रही|

पडघा बोरीवली एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है| पिछले कुछ सालों में वहां की घटनाओं को देखते हुए इस ऑपरेशन को गोपनीय तरीके से अंजाम देना एक बड़ी चुनौती मानी जा रही थी| इसके लिए एनआईए ने महाराष्ट्र पुलिस और आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) का सहयोग लिया|

महाराष्ट्र पुलिस ने 9 दिसंबर की रात 2 बजे पूरे बोरीवली गांव को घेरकर ऑपरेशन शुरू किया| इसके बाद एनआईए और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त टीम लगभग 60 से 70 गाड़ियों का उपयोग करके गांव में दाखिल हुईं| महाराष्ट्र पुलिस और एटीएस ने साकिब नाचन और 14 अन्य को हिरासत में लिया है| साकिब नाचन, जो पहले घाटकोपर मुलुंड विस्फोट मामले में फंसा था, जेल से रिहा होने के बाद फिर से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो गया था|

पता चला कि चरमपंथी संगठन सिमी से जुड़ा नाचन महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल में शामिल था| वह खुद को मॉड्यूल का नेता मानता था और मुस्लिम युवाओं को “बैयत” में शामिल होने के लिए मजबूर करता था|

Facebook Comments