Thursday 22nd of October 2026 11:09:56 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Dec 2023 5:57 PM |   501 views

370 को खत्म करना पूरी तरह से गलत’,मै कोर्ट के फैसले से मायूस हूँ : गुलाम नबी आजाद

सुप्रीम कोर्ट में आज जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया| इस दौरान जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार के फैसले को सही बताते हुए उसे बरकरार रखा| कोर्ट के फैसले पर पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने नाखुशी जाहिर की है|

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है उससे जम्मू कश्मीर के लोगों में मायूसी है, वो खुश नहीं हैं| उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 हटाने के मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ही आखिरी उम्मीद थी, लेकिन अब वो उम्मीद भी टूट गई| इस साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आर्टिकल 370 जम्मू कश्मीर के लिए हिस्टोरिक चीज थी| इससे हम सभी के जज्बात जुड़े थे|

आजाद ने कहा कि आर्टिकल 370 हटने से जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, जिससे राज्य को नुकसान होगा| आजाद ने ये भी कहा कि जम्मू कश्मीर में जमीनें महंगी हो जाएंगी| उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद अब यहां पूरे मुल्क के लोग नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे, ऐसे में यहां के रहने वाले लोगों में बेरोजगारी और ज्यादा बढेगी|

गुलाम नबी आजा ने कहा कहा कि 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 को खत्म करना पूरी तरह से गलत है| उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ये फैसला बहुत जल्दबाजी में किया| सरकार को इस फैसले से पहले जम्मू कश्मीर की आवाम और यहां के राजनीतिक दलों के नेताओं से बात करनी चाहिए थी|

आपको बता दें कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के फैसले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि 370 का प्रावधान उस समय युद्ध के बाद उपजे हालात को लेकर किया गया था| ये अस्थायी है और इसे बदला जा सकता था|

इसे निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार ने सही प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया| सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तमाम राजनीतिक दलों से साथ ही आम लोगों की भी निगाहें टिकी थी|

Facebook Comments