Wednesday 4th of March 2026 11:38:21 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jul 2019 7:34 PM |   2745 views

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

कुशीनगर-राष्ट्रीय  लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश एजाज अहमद अंसारी की अध्यक्षता मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा दीवानी न्यायालय कुशीनगर ( पडरौना )मे आयोजित  किया गया | राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1158 मामलो का निस्तारण किया गया , जिसमे पारिवारिक न्यायालय द्वारा 17 वादों का निस्तारण किया गया एवं जिला जज द्वारा चार जोड़े ( पति -पत्नी) जो अलग -अलग रह रहे थे सुलह कराकर सम्मानित कर विदा किया गया |इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे बैंको द्वारा अपने ऋण से संबंधित 148 वादों का निस्तारण किया गया जिसमे बैंको द्वारा रु. 12113709 की टोकन मनी प्राप्त की गयी | इस अवसर पर विनय कुमार  ( प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ) लक्ष्मीकांत शुक्ल (प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ),ज्योति कुमार त्रिपाठी(द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ) ,विवेकानंद त्रिपाठी ( अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ) शालिनी सागर (सिविल जज ),अमन कुमार श्रीवास्तव ,(सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर) ,शोभित राय (न्यायिक मजिस्ट्रेट) ,संदीप वर्मा (कोर्ट मेनेजर ) एवं काफी संख्या मे अधिवक्ता और वादकारी मौजूद थे |    

Facebook Comments