Wednesday 23rd of September 2026 10:05:27 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Dec 2023 6:08 PM |   684 views

बसपा ने सांसद दानिश अली को पार्टी से किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हुई कार्रवाई

नई दिल्लीः मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया है। इस निर्णय की जानकारी शनिवार को पार्टी की एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सतीश चंद्र मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरितपत्र में कहा गया है, आपको कई बार मौखिक रूप से कहा गया था कि आपको पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ कोई बयान या कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद आप लगातार पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं।

Facebook Comments