Friday 23rd of October 2026 12:20:26 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Dec 2023 5:46 PM |   645 views

के बनी माटी के लाल ,सेमी फाइनल में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जलवा

गोरखपुर -भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया भाई द्वारा आयोजित के बनी माटी के लाल 2023 का सेमीफाइनल आज श्री चित्रगुप्त मंदिर बक्शीपुर के हाल में संपन्न हुआ जिसमें 21 प्रतिभागियों ने लोक परंपरा के गीतों को गाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया |
 
कार्यक्रम का शुभारंभ  गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव , भानु मिश्रा ,उमेश अग्रहरी ,ध्रुव श्रीवास्तव एवं डा सुरेश जी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
 
सेमी फाइनल में टॉप 5 का चयन किया गया जिसमे दीपक कुमार, अंजना मिश्रा , आदित्य वर्मा ,वीर सेन सूफी एवं महेंद्र शिल्पकार ने बाजी मारा । निर्णायक की भूमिका में आकाशवाणी के सुप्रसिद्ध कलाकार राम दरस शर्मा एवं बृजराज दूबे रहे।
 
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र पांडे एवं अंजना लाल ने किया। भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के मंच पर प्रतिभाग कराया जाएगा ।
 
विजेता को 25000/- एवं उप विजेता को प्रति 5000/- दिया जाएगा । कार्यक्रम में विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव,प्रमोद चोखानी, प्रवीण आर्य, डा अमरचंद श्रीवास्तव, विजय शंकर विश्वकर्मा, अंजना लाल उपस्थित थी |
Facebook Comments