Sunday 6th of September 2026 08:40:38 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Nov 2023 5:39 PM |   765 views

के बनी माटी के लाल का सेमी फ़ाइनल ऑडिशन 1 दिसंबर को होगा

गोरखपुर – 30,नवम्बर, भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया “भाई” द्वारा लोकगीतों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा अश्लीलता के विरुद्ध किए जा रहे प्रयास के क्रम में पारंपरिक लोकगीतों का महासंग्राम  “के बनी माटी के लाल 2023” का सेमी फ़ाइनल ऑडिशन 1 दिसंबर को प्रातः 11 बजे  श्री चित्रगुप्त मंदिर ,गोरखपुर में होगा। टॉप 5 प्रतिभागी फ़ाइनल राउंड के लिए चयनित किए जाएँगे । 
 
“भाई”  के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में “के बनी माटी के लाल” का चयन किया जायेगा , विजेता को 25000/- नक़द एवं 4 उपविजेता को 5000/- प्रति को दिया जाएगा।
 
ग्रैंड फिनाले दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आमंत्रित श्रोताओं के बीच बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में आयोजित होगा ।
Facebook Comments