Thursday 22nd of October 2026 10:27:00 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Nov 2023 5:11 PM |   475 views

फसल अवशेष जलाये जाने की पुष्टि होने पर 10 व्यक्तियों पर 25 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

देवरिया-   अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में हुई फसल अशेष/पराली जलाने के फसल अवशेष जलाये जाने के पुष्टि के उपरान्त तहसील बरहज के 03, सलेमपुर के 04 तथा तहसील रुद्रपुर के 03 व्यक्तियों  के ऊपर पर कुल 25 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किए गए हैं।
  
पूर्ण विवरण में उन्होंने बताया है कि तहसील बरहज के राजस्व ग्राम बसहिया मईल के श्रीराम गुप्ता, मरहवां की विद्यावती देवी,  जिगनी सोन्हौली  के वशिष्ठ पर 2500-2500 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
 
इसी प्रकार तहसील सलेमपुर के राजस्व ग्राम चेरो के मुकेश यादव, खुखुन्दू के अंगद, पवन,  राजस्व ग्राम नरेंद्र के विजय कुमार, अजय, भटनी के हरिश्चंद्र, तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम कोरया के दिवाकर, रमेश,  जंगल अगदहा के जयराम तथा राजस्व ग्राम जद्दू परसिया के हरिनन्दन, तारकेश्वर पर अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। 
Facebook Comments