Sunday 21st of September 2025 10:48:52 AM

Breaking News
  • 24 घंटे में US वापस  आ जाए ,H1 -B वीजा वाले कर्मचारियों को बिग टेक कंपनियों की वार्निग |
  • गरबा  में एंट्री पर विश्व हिन्दू परिषद का नया नियम – केवल हिन्दुओ का प्रवेश |
  • अब रेल नीर 14 रु का हुआ | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Nov 2023 6:48 PM |   269 views

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 10 लाख डॉलर देने की मांग

“महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है| यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है| पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है| मेल भेजने वाले ने दो दिन का समय देते हुए 10 लाख डॉलर देने की मांग रखी है| साथ ही धमकी दी है कि अगर उसे यह पैसे नहीं मिले तो मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका होगा|

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरा मेल एमआईएएल के फीडबैक इनबॉक्स पर आया है| मेल गुरुवार सुबह 11 बजे आया है| साइबर पुलिस उस शख्स का पता लगाने में जुटी है, जिसने यह मेल भेजा है| वहीं, इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है| जांच एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं|

पुलिस ने बताया कि जिस शख्स ने धमकी भरा मेल भेजा है, उसने 10 लाख डालर बिटकॉइन में देने को कहा है| इस मेल के आते ही मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है| एयरपोर्ट पर तैनात जवान आने वाले हर शख्स की गहनता से तलाशी ले रहे हैं| साथ ही यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली जा रही है. एयरपोर्ट के कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं|

पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 385, 505 (1) (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है| साथ ही उस आईपी एड्रेस का भी पता लगाया जा रहा है, जिससे मेल भेजा गया है| पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिसने भी ये हरकत की है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा| कर्मचारियों की माने तो मेल के आने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा जरूर बढ़ा दी गई है, लेकिन इसका असर फ्लाइट के आवाजाही पर नहीं पड़ा है|

Facebook Comments