Wednesday 21st of October 2026 09:30:20 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Nov 2023 6:44 PM |   521 views

अब आसमान से मंदिर, गंगा दर्शन और चंदौली में ईको टूरिज्म का भी लुफ्त उठा सकेंगे पर्यटक

वाराणसी:- जल और थल के बाद पर्यटक अब आसमां से भी काशी दर्शन कर सकेंगे। काशी में योगी सरकार की हेली टूरिज्म शुरू करने की योजना है। यह जल्द ही मूर्त रूप लेगी। आसमां से गंगा दर्शन और वाराणसी को देखने का मौका मिलेगा तो वहीं चंदौली में ईको टूरिज्म का भी लुफ्त उठा सकेंगे। यातायात की अच्छी कनेक्टिविटी और श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के बाद बनारस में दिनोंदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

एक हेलीकॉप्टर में छह लोग कर सकेंगे यात्रा
पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि काशी के मंदिर और गंगा दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर चलाया जायेगा। पर्यटक बनारस से सटे चंदौली के ईको टूरिज्म चंदौली का भी लुफ्त उठा सकेंगे। रावत के मुताबिक हेलीकॉप्टर से करीब 20 से 25 मिनट की राइड होगी। एक हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग यात्रा कर सकेंगे।

काशी में दिनोदिन बढ़ रही पर्यटकों की संख्या
किसी शहर की अर्थव्यवस्था में वहां के पर्यटन उद्योग का बड़ा महत्व होता है। बदलती काशी में अब पर्यटन के मायने भी बदल रहे हैं। काशी आने वाले पर्यटक मंदिरों और घाटों का आनंद लेने आ रहे हैं। आधुनिक क्रूज़ से भी अर्धचंद्रकार गंगा घाट व सदियों से खड़े ऐतिहासिक इमारतों के साथ गंगा दर्शन कर रहे हैं। अब जल्द ही वाराणसी के पर्यटन में नया आयाम हेली टूरिज्म जुड़ने वाला है।

Facebook Comments