Monday 5th of October 2026 10:19:36 AM

Breaking News
  • भारत की वित्तीय स्थिति मजबूत- RBI गवर्नर|
  • अल्मोड़ा में महिलाओं ने शुरू की लिलियम की खेती |
  • तिरुपति में बायलर हादसा ,5 कर्मचारियों की मौत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Nov 2023 5:20 PM |   577 views

पार्थ शाह, सृष्टि चौधरी, नेहा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

गोरखपुर -अखिल भारतीय जूडो ,क्रॉस की प्रतियोगिता परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वृंदावन ,मथुरा में संपन्न हुआ।

जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग गोरखपुर के पार्थ शाह जूडो प्रतियोगिता 30 किलोग्राम , सृष्टि चौधरी 40किलोग्राम और नेहा सिंह 50 किलोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसी प्रकार कुरास की प्रतियोगिता में भैया आशुतोष पारीक 45 किलोग्राम में प्रथम स्थान एवं विद्यालय के दो भैया, दो बहने द्वितीय स्थान और तीन भैया, तीन बहनों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसकी जानकारी विद्यालय के शारीरिक प्रमुख कृपा शंकर त्रिपाठी ने दिया। विजेता  भैया/ बहनों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश सिंह ने शुभकामना दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

स्थान पाने वाले भैया /बहनों को  विद्यालय परिवार ने मुंह मीठा करा कर,  पुष्प गुक्ष देकर एवं माला पहनकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Facebook Comments