Wednesday 22nd of July 2026 04:18:12 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2023 2:20 PM |   260 views

‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को 5 साल बढ़ाने के निर्णय पर सीएम योगी ने जताया हर्ष

लखनऊ:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है। आप को बता दे की केंद्र सरकार की फ्री राशन योजना ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री की इस घोषणा पर सीएम योगी ने हर्ष जताते हुए इस लोक कल्याणकारी निर्णय के प्रति आभार जताया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हर नीति और हर कार्य में ‘अंत्योदय’ का संकल्प, ‘गरीब कल्याण’ का विजन अंतर्निहित होता है। ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत आगामी 05 वर्षों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान करने की उनकी घोषणा इसी भावना का प्रतीक है।

इस लोक-कल्याणकारी निर्णय के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।’ उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त राशन मुहैया कराया जाता है। योजना के विस्तार का ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब एक सप्ताह बाद दिवाली का त्योहार है। ऐसे में इसे देश के गरीब लोगों के लिए दीपावली के उपहार के तौर पर देखा जा रहा है।

Facebook Comments