Sunday 6th of September 2026 12:07:59 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Nov 2023 6:31 PM |   476 views

दिल्ली सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है| इसके अलावा 6-12वीं तक के स्कूलों को ऑनलाइन क्लास का ऑप्शन दिया गया है| संबंधित स्कूल चाहें तो वे ऑनलाइन क्लास जारी रख सकते हैं या फिर बंद रख सकते है | बीते कुछ दिनों से दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है| राजधानी मानो गैस चैम्बर में तब्दील हो गई है| ये आदेश 10 नवंबर तक के लिए है|

शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा रहने के कारण दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे. स्कूलों को छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का विकल्प दिया गया है| पिछले दो हफ्तों के दौरान, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब हुई है| दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 410 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जो कि गंभीर स्थिति है| विशेष रूप से, शनिवार को पूरे दिन दिल्ली में प्रदूषण की शक्ल में कोहरा जैसा छाया रहा| हालात में आज रविवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ है|

दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर प्रदूषण का स्तर 400 से 500 तक दर्ज किया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र गैस चैंबर जैसा हो गया है| दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है| कई स्थानों पर एंटी-स्मॉग गन के इस्तेमाल के बावजूद, प्रदूषण में कोई कमी नहीं आई| इसके अलावा, पंजाब में कई खेतों में पराली जलाने से राजधानी की हवा और खराब हुई है|

शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में करीब 35 फीसदी प्रदूषण का कारण पराली जलाना माना जा सकता है| इसके जवाब में, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लेवल 3 को दिल्ली में लागू किया गया है, जिसके लेवल 4 पर जाने की संभावना है|

दिल्ली में अन्य राज्यों से बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है| विशेष रूप से, दिल्ली में पूसा रोड पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 376 दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में प्रदूषण स्तर 392 रहा |

Facebook Comments