Tuesday 8th of September 2026 03:02:09 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Mar 2019 4:37 PM |   3249 views

13 मार्च 2019 को ‘नो स्मोकिंग’ दिवस

देवरिया – 13 मार्च 2019 को ‘नो स्मोकिंग दिवस ‘के रूप मे मनाया जायेगा ,गत वर्ष की ही भाति इस वर्ष भी आम जन विशेषतः युवाओ को तम्बाकू सेवन के कुप्रभावों के प्रति जागरूक हुए उन्हें धूम्रपान न करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा ,जिससे युवाओं को तम्बाकू सेवन से होनेवाली बीमारियो के प्रति जागरूकता लायी जा सकें एवं तम्बाकू प्रयोग कर रहे लोगो को तम्बाकू सेवन छोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके |

जिलाधिकारी अमित किशोर  ने उपरोक्त जानकारी देते हुए सभी संबंधित आधिकारियो को अवगत कराया है कि 13 मार्च को ‘नो स्मोकिंग दिवस ‘के रूप मे मनाते हुए युवाओ पर केन्द्रित कार्यक्रम (शपथ ग्रहण , गोष्ठी , वाक फार नो टोबैको आदि का   आयोजन कर उसकी रिपोर्ट राज्य तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ,स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ई -मेल आई डी पर 20 मार्च 2019 तक उपलब्ध करायें |

Facebook Comments