Wednesday 21st of October 2026 08:14:00 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2023 5:08 PM |   953 views

बांके बिहारी हॉस्पिटल में डेंगू का भय दिखाकर मरीजों का किया जा रहा था इलाज

हाथरस:-भरतपुर रोड पर स्थित बाँके बिहारी जच्चा बच्चा केंद्र हॉस्पिटल में डेंगू का भय दिखाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जिसकी शिकायत लगातार स्वास्थ्य अधिकारियों को मिल  रही थी |

जिसके दृष्टिगत डॉ0 नरेश गोयल एसीएमओ व डॉ0 हितेश चिकित्सा अधिकारी हसायन द्वारा बांके बिहारी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वहां 3 मरीज भर्ती पाए गए।

जिसमे पूनम पत्नी कमल सिंह नगला मियां का ऑपरेशन द्वारा प्रसव हुआ था तथा रामवती 60 वर्ष तथा अस्मिता देवी का डेंगू का भय दिखाकर इलाज किया जा रहा था जबकि इसकी कोई सूचना सीएमओ को नहीं दी गई थी |

अस्पताल में कोई भी योग्य चिकत्सक उपस्थित नहीं था केवल एक फार्मेसिस्ट व एक स्टाफ नर्स अधिकारियों को वहां उपस्थित मिले। जिसको लेकर एसीएमओ के द्वारा संचालक को नोटिस देकर 2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है इसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Facebook Comments