Thursday 22nd of October 2026 01:19:27 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2023 4:54 PM |   621 views

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई

गोरखपुर – सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्की बाग गोरखपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई ।

जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह  मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में कहा कि आज हम जो गर्व से कहते हैं कि जम्मू कश्मीर से लेकर के कन्याकुमारी तक अरुणाचल प्रदेश से लेकर के गुजरात तक भारत एक है। इसके एकीकरण में संपूर्ण योगदान सरदार पटेल का है ।आजादी के समय देश में 365 रियासते थी, सभी रियासतों के मालिकों का मन था कि हम स्वतंत्र रहें ।लेकिन सरदार पटेल ने बहुत ही सूझ बूझ के साथ सभी रियासतों को एक में मिलने का कार्य किया ।

अंतोगत्वा तीन रियासतें हैदराबाद ,जूनागढ़ और जम्मू कश्मीर नहीं मिलना चाहते थे ।बहुत संघर्ष के बाद उनको भी उन्होंने मिलाने में कामयाब रहे।सरदार पटेल देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री रहे ।जिन्होंने देश की आजादी में अहम योगदान दिया ।यह एक कुशल अधिवक्ता ,राजनेता, मार्गदर्शक ,देशभक्त थे ।उन्होंने कभी हार नहीं माना हमेशा मां भारती की सेवा में लगे रहे जिस समय लोग स्कूल का मुंह नहीं देखे थे। उस  समय इन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की थी और बहुत अच्छी नौकरी इनको इंग्लैंड में मिल रही थी ।

उन्होंने उसको ठुकरा दिया और मां भारती की सेवा में लग गए ।अंतिम सांस तक मां भारती की सेवा करते रहे।भैया /बहनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ।आज हमें देश के बाहरी  शत्रुओ से कम घर में बैठे हुए  शत्रुयो से ज्यादा परेशानी है ।

हमें सतर्क और सचेत रहने की आवश्यकता है ।अगर हमें भारत को परम वैभव पर पहुंचाना है तो हमें सरदार वल्लभ भाई के पद चिन्हों पर चल करके देश की एकता और अखंडता को कायम रखना होगा।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्र – छात्राएं  उपस्थित रहे।

Facebook Comments