Thursday 22nd of October 2026 01:58:22 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2023 4:44 PM |   786 views

उत्तर प्रदेश मिलेंट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपदीय रोड-शो कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया- उत्तर प्रदेश मिलेंट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेट्स (श्री अन्न) योजना कृषकों को जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा जनपदीय रोड-शो का कार्यक्रम में हरी झण्डी दिखाकर विकास भवन, देवरिया के प्रांगण से सिविल लाइन रोड होते हुए पुलिस लाइन, स्टेडियम तक किया गया। 
 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीअन्न को आम जनमानस में लोकप्रिय बनाने के लिए आज रोड शो का आयोजन किया गया है। श्रीअन्न को भारत का मूल अन्न माना जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में इसको विभिन्न नामो से जाना जाता है। जनपद देवरिया व कुशीनगर इनके उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र रहे है। वर्तमान में राज्य सरकार व विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा शोध हुए है, जिससे यह बात प्रमाणित हुई है कि इस अन्न को खाने से बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट है।

 
इस अन्न को बढावा देने से जनमानस में जागरुकता आयेगी और साथ ही इस अन्न का उत्पादन कम जल संसाधन में होता है। श्रीअन्न को बढावा देने से स्वास्थ्य उन्नति के साथ साथ हमारी एग्रीकल्चर क्षेत्र में भी उन्नति मिलेगी। वर्तमान में पानी के दोहन की समस्या के लिए हम कार्य कर रहें है। 
 
उक्त रोड-शो कार्यक्रम में कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी गण एवं जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत से एक-एक मिलेट उत्पादक प्रगतिशील कृषक तथा राजकीय इण्टर कालेज, देवरिया के शिक्षक व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को मिलेट लोगो वाली टोपी व टी-शर्ट एवं शूक्ष्म जलपान वितरण किया गया।
 
रोड-शो कार्यक्रम में  प्रत्यूष पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी,  राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, संतोष कुमार मौर्या, भूमि संरक्षण अधिकारी,  कु० इरम जिला कृषि रक्षा अधिकारी,  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अध्यक्ष, जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
Facebook Comments