Thursday 22nd of October 2026 06:06:15 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Oct 2023 4:27 PM |   542 views

कमजोर परिवारों को प्रलोभन देकर सामूहिक धर्मांतरण करवा रहे

फतेहपुर:-एक बार फिर चंगाई सभा की आड़ में सामूहिक धर्मांतरण का मामला सामने आया है। ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों पर आरोप है कि वो घर के अंदर चंगाई सभा कर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रलोभन देकर सामूहिक धर्मांतरण करवा रहे थे। तभी सभा में मौजूद कुछ लोगो ने सामूहिक धर्मांतरण की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद पुलिस ने चंगाई सभा में छापा मारा तो वहां 50 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष मौजूद मिले। पुलिस ने वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म के कुछ पुस्तके और बाईबिल भी बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी से पहले घर में चंगाई सभा आयोजित करने वाला शख्स मुंसी रैदास और ईसाई मिशनरी से जुड़े अन्य लोग मौके से फरार हो गए थे। मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के कठरिया गांव का है।

सभा में सामूहिक धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनो ने भी कड़ा ऐतराज जताया है। वीएचपी के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय का आरोप है कि पुलिस ने मामले में अभी तक केस भी नही दर्ज किया है। वीएचपी ने चेतावनी दी है कि अगर कल तक मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी नही की तो हिंदूवादी संगठन के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

वहीं मामले में पुलिस अफसरों का आधिकारिक तौर पर कोई बयान भी सामने नही आया है। पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

Facebook Comments