Thursday 22nd of October 2026 09:01:28 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Oct 2023 5:15 PM |   525 views

दबंग युवक ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

जालौन:-दबंग युवक ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ डाल आग लगा दी जिससे किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया| मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना का है, गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के ऊपर 35 वर्षीय युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, जिससे वह झुलस गई।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत ठीक है। परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाले मुन्ना राजपूत उसके बेटी को पिछले कई महीनों से परेशान कर रहा था जिसकी शिकायत वो लोग कई बार पुलिस से कर चुके थे लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नही की गई और आज बेटी खेत पर जा रही थी तो आरोपी उसको फिर से परेशान करने लगा जिसका बेटी ने विरोध किया तो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया।

वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले को गिरफ्तार कर मुकद्दमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया। वही इस मामले में सी0ओ सदर गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि मामला आपसी विवाद को लेकर है, दोनों परिवार एक दूसरे के आमने सामने रहते हैं दोनो परिवारों में आज विवाद हो गया जिसमें मुन्ना राजपूत ने अपने मुँह में मिट्टी का तेल भरकर किशोरी के ऊपर फेंक कर आग लगा दी |

जिससे किशोरी मामूली रूप से झुलस गई जिसको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है

Facebook Comments