Sunday 6th of September 2026 03:40:43 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Oct 2023 5:54 PM |   806 views

स्वालम्बन की नई इबारत लिख रहा है श्री  राधा माधव महिला नारी शक्ति ट्रस्ट

बनारस – आज राधा माधव महिला नारी शक्ति ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी  ( आशा पाण्डेय ) ने निष्पक्ष  प्रतिनिधि से बात करते हुए बताया कि हमारी संस्था में 50 महिलाएं कार्य कर रही है | हम लोग गाँव -गाँव जाकर महिलाओं को मुफ्त में प्रशिक्षित करते हैं | हम लोग गोबर से दीपक , धूपबत्ती , लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियाँ , राखी आदि बनाते है |

हमारे दीपक 100 रु सैकड़ा बिकता है , जो पर्यावरण को दूषित नही करता है |गोबर में धान की भूसी , और इमली के बीज का पाउडर से यह दीपक तैयार होता है | मिट्टी के दीपक से वातावरण दूषित होता है | गोबर से बने दीपक का सबसे बड़ा फायदा है यह है कि इसके जलने के बाद इसकी राख को आप गमलो में या खेत में डाल सकतें है | इस बार हमारे यहाँ 5000 दीपक बनकर तैयार है ,जिसकी बिक्री दिवाली में होगी |

किन्तु हम लोगो को सरकार द्वारा कोई सहयोग नही मिल पा रहा है | अगर सहयोग मिलता तो महिलाएं और जागरूक होती तथा स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होते |

Facebook Comments