Thursday 22nd of October 2026 09:13:34 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Oct 2023 5:26 PM |   484 views

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के नाम पर धोखेबाजी की गई:- अखिलेश यादव

लखनऊ-आज पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सीतापुर में आगमन हुआ| आप को बता दे कि अखिलेश यादव सीतापुर के रास्ते शाहजहांपुर को जा रहे थे| इसी दौरान समाजवादी पार्टी सीतापुर के जिला अध्यक्ष के घर पर अखिलेश यादव पहुंचे अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया|

अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और बताया कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के नाम पर धोखेबाजी की गई है या बर्दाश्त नहीं की जाएगी INDIA गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगे उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को यह देखना चाहिए कि छोटे नेता कोई भी गलत बयान ना करें जिसके परिणाम कांग्रेस पार्टी को भविष्य में उठाने पड़ सकते हैं।

आजम खान पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने बताया कि आजम खान हमारे परिवार का हिस्सा है और जो कुछ हमको करना होगा हम करेंगे यह सब हम पर छोड़ दीजिए अखिलेश यादव कांग्रेस के ऊपर जमकर निशाना साथ रहे थे वहीं आजम खान के मामले में कोई भी बयान बाजी करने से बचते हुए नजर आ रहे थे जिसके बाद सीतापुर से अखिलेश यादव शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।

Facebook Comments