Friday 23rd of October 2026 12:58:15 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Oct 2023 4:22 PM |   580 views

देह व्यापार और गौकशी करने वालों की सम्पत्ति हुई कुर्क

हरदोई -हरदोई की कासिमपुर और सण्डीला पुलिस ने देह व्यापार और गौकशी करने वाले चार गैंगस्टरों की करीब 3 करोड 77 लाख 68 हजार 500 रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। डीएम एमपी सिंह के आदेश के बाद यह कार्यवाई की गई है। दरअसल अतरौली थाना क्षेत्र के नटपुरवा में देह व्यापार की बात तो वर्षों से सामने आ रही थी, लेकिन कार्रवाई अब हो सकी है।

लड़कियों को जबरदस्ती लेकर उनसे देह व्यापार कराने का मामला पकड़ में आने पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर शिकंजा कसना शुरू किया था।कई बार वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और ताबड़तोड़ कार्यवाई हुई।इसी क्रम में पुलिस ने अपराध जगत से अर्जित की गई संपत्ति कुर्की के लिए भी कार्रवाई की और डीएम एमपी सिंह ने आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।

डीएम के आदेश पर देह व्यापार में संलिप्त पुल्लू पुत्र चुन्नीलाल और सोनू पुत्र भूरे की सम्पत्ति को कासिमपुर पुलिस ने कुर्क किया है।इसी प्रकार सण्डीला पुलिस ने गौकशी करने वाले शहाबुद्दीन पुत्र फरियाद निवासी ग्राम पटेल थाना खुटहन जनपद जौनपुर व शमीम पुत्र सलीम निवासी रावतपुर कानपुर की सम्पत्ति कुर्क की है।

Facebook Comments