Thursday 22nd of October 2026 09:16:13 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Oct 2023 2:35 PM |   394 views

हमास पर इजरायली PM नेतन्याहू बिफरे, बोले- हम टुकड़े-टुकड़े कर देंगे

इजराइल-हमास के बीच शुरू हुई जंग का आज 10वां दिन है। इस जंग में अब तक इजराइल के हमलों से गाजा में 2,450 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इनमें 724 से ज्यादा बच्चे और 370 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। वहीं, हमास के हमले में करीब 1,400 इजराइली मारे गए हैं। इधर, हमास के आतंकियों को मिटाने के लिए इजराइली सेना पूरी तरह तैयार है। इजराइली सेना ने गाजा में मिलिट्री ऑपरेशन की पूरी तैयारी कर ली है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल डेनियल हेगेरी ने रविवार रात कहा- हम बिल्कुल तैयार हैं। सिर्फ सरकार की तरफ से हरी झंडी का इंतजार है।

वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद देश की आपातकालीन सरकारी कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता की। कैबिनेट दक्षिणी इजरायल पर आतंकवादियों के हमले में मारे गएलोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बैठक के दौरान कहा कि हम एकजुट होकर चौबीस घंटे, टीम वर्क के साथ काम करते हैं। हमारे भीतर की एकता लोगों, दुश्मन और दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देती है। वहीं एक शीर्ष विपक्षी इजरायली राजनेता ने घोषणा की कि वह नेतन्याहू के साथ युद्धकालीन एकता सरकार में शामिल होने के लिए किए गए समझौते की वजह से पहुंच गए हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू बोले-हम हमास के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैंने हमारे अद्भुत सेनानियों को देखा जो अब अग्रिम पंक्ति में हैं, वे जानते हैं कि पूरा देश उनके पीछे है। वे कार्य की भयावहता को समझते हैं। वे खून पीने वाले राक्षसों और जो हमें नष्ट करना चाहते हैं उनका सफाया करने के लिए किसी भी पल कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। अगर हमास ने सोचा कि हम टूट जाएंगे तो ऐसा नहीं है। हम हमास के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

Facebook Comments