Wednesday 22nd of July 2026 11:42:11 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Oct 2023 5:57 PM |   542 views

Delhi-NCR में फिर आया भूकम्प

दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके लगे है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भूकंप के झटके आए है। भूकंप के झटके 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए थे। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के फरीदाबाद में इस भूकंप का केंद्र था।

राहत रही की भूकंप की तीव्रता काफी कम मांपी गई है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता सिर्फ 3.1 रही थी। बता दें कि बीते दो सप्ताह में ये दूसरा मौका है जब दिल्ली एनसीआर की धरती कांप उठी है। बता दें कि इससे पहले 3 अक्टूबर को भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान आया भूकंप काफी तीव्र था, जिसने लोगों को घरों से बाहर निकालने के लिए मजबूर कर दिया था। इस दौरान भूकंप दोपहर 2.25 बजे आया था।

दिल्ली एनसीआर में उस भूकंप के झटके जौरदार तरीके से महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया था। जहां भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई थी। हालांकि राहत रही कि भूकंप में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि रविवार को छुट्टी होने के कारण लोग अपने घरों में ही थे लेकिन भूकंप आने के कारण घबराहट की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।

Facebook Comments