Wednesday 22nd of July 2026 11:47:27 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Oct 2023 5:12 PM |   556 views

महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया

देवरिया -कृषि विज्ञान केन्द्र  (भारतीय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी) देवरिया के सभागार में महिला किसान दिवस के अवसर पर महिला किसान गोष्ठी का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉo टी के बेहरा के निर्देशन में किया गया। 
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता सिंह तथा सह-अध्यक्षता  कंचन देवी के द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ रेखा देवी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया।
 
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ मान्धाता सिंह ने आयी हुई सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए किसान महिला दिवस की बधाई दी तथा बताया की कृषि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 
कृषि के महत्वपूर्ण कार्य जैसे- बीज का चयन, बीजों की सफाई, धान की रोपाई, खेतों में निराई -गुडाई का कार्य, फसलों की कटाई एवं  मड़ाई का कार्य भी महिलाओं के द्वारा किया जाता हैं. कृषि में 30 से 35 प्रतिशत महिलाओं की भूमिका रहती है. कई महिलाओं ने कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायीं हुई है जो अन्य लोगों के लिये प्रेरणास्रोत तथा अनुकरणीय है|
 

इस कार्यक्रम में महिला किसानों ने कृषि में महिलाओं की भागीदारी विषय पर अपने विचार भी रखे तथा कृषि से सम्बंधित गीत प्रस्तुत किये। कृषि में महिलाओं की भागीदारी विषय पर महिलाओं ने आपने विचार प्रकट किए।  कृषि पर उत्कृष्ट विचार रखने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 
केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ रजनीश श्रीवास्तव ने महिला किसानों को पोषण वाटिका को तैयार करने तथा फलों की खेती की जानकारी दी|
 
डॉ कमलेश मीना ने मोटे अनाजों से होने वाले लाभ तथा उसकी खेती और बनाने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई। आयी हुई सभी महिला किसानों को आम और सहजन के पौधे वितरीत किये गये|
 
कार्यक्रम का संचालन  अजय तिवारी प्रक्षेत्र प्रबंधक ने किया तथा धन्यवाद डॉ कमलेश मीना ने किया।
 
इस अवसर पर कंचन देवी, शीतम देवी, ज्ञानती देवी, रेखा देवी, चंदनदेवी, कलांति देवी, विजयलक्ष्मी, तेतरी देवी, निशा खातुम, के साथ-साथ 75 महिलाओं ने भाग लिया।
 
 
 
 
 
 
Facebook Comments