Friday 23rd of October 2026 01:11:52 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Oct 2023 2:55 PM |   880 views

इंफोसिस ने दीवाली से पहले किया डिविडेंड देने का ऐलान, मुनाफा बढ़कर 6200 रुपए के पार पहुंचा

इंफोसिस लिमिटेड को चालू फाईनेंशियली ईयर की सितंबर तिमाही में 6212 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ हुआ है। बीते साल की समान अवधि की तुलना कंपनी का शुद्ध लाभ 3 फीसदी तक बढ़ गया है। बता दें कि एक साल पहले आईटी कंपनी का मुनाफा 6021 करोड़ रुपए था। जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में इंफोसिस का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 7 फीसदी तक बढ़कर 39000 करोड़ रुपए के करीब रहा है। इंफोसिस लिमिटेड के शेयर गुरुवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 2.82% की गिरावट के साथ 1452 रुपए पर बंद हुआ है।कंपनी ने किया 18 रुपए डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस लिमिटेड ने 18 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने फाइनेंशियली ईयर 2024 के लिए अपने गाइडेंस को घटाया है। कंपनी ने पहले रेवेन्यू ग्रोथ 1-3.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। इंफोसिस ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के अपर इंड में कटौती की है। मगर कंपनी ने 20-22 फीसदी के ऑपरेटिंग मार्जिन टारगेट को बनाए रखा है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की तरह ही इंफोसिस में एट्रिशन में और गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एट्रिशन रेट घटकर 14.6 पर्सेट रह गया है जो कि एक तिमाही पहले 17.3 फीसदी था। सितंबर तिमाही में नेट स्टॉफ हेडकाउंट 7530 घटकर 328764 रहा है। चालू फाइनेंशियली ईयर की सितंबर तिमाही में एंप्लॉयी यूटिलाइजेशन सुधरकर 80.4 फीसदी पहुंच गया है, जो कि जून तिमाही में 78.9 फीसदी था।

Facebook Comments