Friday 23rd of October 2026 12:34:05 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Oct 2023 2:51 PM |   483 views

धान का सरकारी समर्थन मूल्य न मिलने पर किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

अलीगढ -खैर कोतवाली क्षेत्र में स्थित अनाज मंडी मैं आए दिन किसानों का उत्पीड़न देखने को मिल रहा है। अनेक बार शिकायत करने के बाद भी एसडीएम खैर तहसील से मात्र अनाज मंडी की दूरी 2 किलोमीटर होने के बावजूद अधिकारियों ने कभी भी खैर मंडी में किसानो के हित की बात नहीं की । जिसके चलते किसानो ने कहा है। कि अनाज मंडी में स्थित दुकाने अपनी मनमानी करते हैं।वही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य 3750 रुपए तय किया गया है।

इसके बावजूद अनाज मंडी में रजिस्टर्ड दुकानों द्वारा किसानों को धान का समर्थन मूल्य नहीं दिया जाता। जिससे परेशान होकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा मंडी के दुकानदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खैर अनाज मंडी के मैन गेट का ताला लगा दिया।

सैकड़ो की संख्या मैं पहुंचे किसानों ने धानो से भर अपने ट्रैक्टर ,ट्रॉली सहित अलीगढ़ पलवल मार्ग पर खड़े कर दिए।जिससे अलीगढ़ पलवल तथा नोएडा दिल्ली जाने वाले लोगों को घंटा परेशानी का सबब झेलना पड़ा।

वहीं सड़क जाम कर समर्थन मूल्य को लेकर हंगामा कर रहे किसानों का कहना है। कि जब तक मौके पर आला अधिकारी इस मामले का संज्ञान नहीं लेंगे। तब तक मंडी गेट बंद रहेगा। तथा रास्ता भी जाम रहेगा। लेकिन अब देखने वाली बात यह है। कि आखिर कौन अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्या को हल करता है।

Facebook Comments