Friday 23rd of October 2026 12:00:07 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Oct 2023 11:40 AM |   589 views

चुनाव आयोग का चला डंडा… 5 राज्यों में 25 अफसरों को हटाया

जयपुर। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के 25 पुलिस कमिश्नर, एसपी, नौ जिला मजिस्ट्रेट, चार सचिवों और विशेष सचिवों सहित कई शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए ।

आयोग की एक समीक्षा बैठक में कुछ अधिकारियों के काम में लापरवाही पाई, जिसमें चुनाव प्रलोभन के रूप में शराब की अवैध आपूर्ति सहित कई मामलों में मिलीभगत की जानकारी मिली। चुनाव आयोग ने स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत अपने जूनियर को प्रभार सौंपने के लिए कहा। इन पांच राज्यों समीक्षा बैठक दौरान चुनाव आयोग ने ईडी और जिला प्रशासन को चुनावी प्रक्रिया के दौरान लोभ-लालच देने को लेकर निगरानी रखने का निर्देश दिया था। चुनाव आयोग नेराज्यों में शराब और नकदी वितरण को लेकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अलवर कलेक्टर के साथ चूरू, भिवाड़ी और हनुमानगढ़ के एसपी बदले-

राजस्थान में अलवर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुखराज सैन और भिवाड़ी पुलिस एसपी करण शर्मा को सरकार ने बदल दिया है। संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने राज्यपाल के आदेश से कलेक्टर व भिवाड़ी एसपी को हटाने के आदेश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पुखराज सैन की जगह उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत को कार्यभार देने के आदेश दिए गए। वहीं, भिवाड़ी एसपी करण शर्मा की जगह एडिशनल एसपी को कार्यभार सुपुर्द करने के आदेश दिए हैं। हनुमानगढ़ एसपी सुधीर चौधरी और चूरू एसपी राजेश कुमार मीणा को भी हटाया गया है।

अवैध शराब को लेकर हुई कार्रवाई-

आयोग की समीक्षा बैठकों के दौरान आयोग ने जांच में पाया कि कुछ अधिकारियों का प्रदर्शन असंतोषजनक था और वह लापरवाह पाए गए। जांच में पाया गया कि हरियाणा और पंजाब से अवैध शराब हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, अलवर जिलों के माध्यम से राजस्थान राज्य में प्रवेश करती है, जो भीतरी जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य गुजरात तक पहुंचती है।

संवेदनशील जिलों में अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद, आयोग ने राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़, चूरू, भिवाड़ी और डीईओ अलवर का तबादला कर दिया हैं। तेलंगाना में 13 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार के अनुसार तेलंगाना में समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई गैर-कैडर अधिकारियों को जिला प्रभारी के रूप में तैनात किया गया था, जबकि प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के अधिकारियों को गैर-महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई थी।

उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने अब राज्य के 13 एसपी और पुलिस कमिश्नर के तबादले के आदेश दिए हैं। तेलंगाना में स्थानांतरित किए गए 13 पुलिस अधिकारियों में से नौ गैर-कैडर पुलिस अधिकारी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, हैदराबाद, वारंगल और निजामाबाद के पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया गया है।

Facebook Comments