Friday 23rd of October 2026 04:44:06 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Oct 2023 5:39 PM |   658 views

रबी मौसम की फसलों के लिये तैयारी करे किसान भाई

खरीफ मौसम में लगायी गयी फसलों की कटाई के बाद किसान भाई रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसलों की तयारी शुरू कर दे| रबी मौसम में अभी सरसों, सब्जी मटर, आलू की बुवाई के लिये उपयुक्त समय है|
 
बुवाई करने के पूर्व खेत की अच्छी से जुताई करके तैयारी कर ले जिससे खेत में उगे सभी प्रकार के खर-पतवार समाप्त हो जाये तथा मिट्टी को भी पूरी तरह से सूर्य की रोशनी मिल जाये यह प्रक्रिया करने से मिट्टी ऊर्जावान होती है तथा उत्पादन भी अच्छा होता है|
 
सरसों एवं सब्जी मटर की  फसल की बुवाई के पूर्व बीज उपचार जैविक फफुद्नाशी ट्राईकोडर्मा 8 से 10 ग्राम प्रति किग्रा बीज की दर से अवश्य कर ले, इस प्रक्रिया से बीजों का जमाव अच्छा होता है|
 
आलू के लिये मेटालैक्सिल + मैन्कोजेव 3 ग्राम प्रति लीटर पानी के घोल तैयार करके आलू के कन्द पर स्प्रे करे अथवा घोल में 30 मिनट तक डुबाकर निकाल ले|
 
सरसों की प्रमुख प्रजातीय: नरेन्द्र सरसों-2, नरेन्द्र अगेती राई 4, नरेन्द्र राई 8, RH 725, RH 749, पूसा सरसों 30, गिरिराज
 
बीज दर: 2 किग्रा प्रति एकड़
 
सब्जी मटर की प्रजातियाँ:  काशी अगेती, काशी समृधि, काशी नंदिनी, काशी मुक्ति, नरेन्द्र सब्जी मटर 5, नरेन्द्र सब्जी मटर 6, आजाद मटर 3, काशी उदय 
 
बीज दर: 25-30 किग्रा/एकड़
 
आलू: कुफरी ललित, कुफरी लालिमा, कुफरी मानिक, कुफरी अरुन, कुफरी आनंद, कुफरी गरिमा
 
बीज दर: 10 कुंतल प्रति एकड़
 
इन प्रजातियों का चयन करके किसान भाई सरसों, सब्जी मटर तथा आलू की खेती कर सकते है|
 
डॉ मान्धाता सिंह ( कृषि विज्ञानं केंद्र मल्हना , देवरिया )
Facebook Comments