Sunday 25th of October 2026 09:55:11 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jan 2019 6:43 PM |   3297 views

किसानो के हक़ की लड़ाई लडेगा – समानता दल

देवरिया – राष्ट्रीय समानता दल के जिला कार्यकारिणी की बैठक भुजोली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण कुशवाहा की अध्यक्षता मे रविवार को  सम्पन्न हुई |बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मुख्य महासचिव अगम स्वरुप ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव पार्टी आर्थिक प्रजातंत्र ,व्यबस्था परिवर्तन और किसानो के मुददे को लेकर लड़ेगी |जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी की नीतियों को गाँव -गाँव तक पहुचाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपतें हुए कहा कि जब सांसद ,विधायक पेंशन का लाभ लेते है तो राजकीय कर्मचारियों एवं शिक्षको को भी मिलनी चाहिए  तथा हर बेरोजगार नौजवान को उसकी योग्यतानुसार रोजगार मिलना चाहिए |बैठक को  शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनारायण कुशवाहा ,जिला महासचिव रमाशंकर चौरसिया  ने भी संबोधित किया |अजीत सिंह ,विजय पटेल ,अमरेश ठाकुर ,शिव सेवक गिरी ,इलियास अहमद ,मुरलीधर कुशवाहा प्रदीप प्रजापति आदि लोग मौजूद थे |

Facebook Comments