Sunday 6th of September 2026 02:50:07 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Oct 2023 6:02 PM |   715 views

बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन ‘एल्डर लाइन’ 14567 सेवा भी की गई शुरू

बलरामपुर -जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कार्यक्रम वृद्ध आश्रम आबर बलरामपुर में मनाया गया।
 
जिसमें मुख्य अतिथि  विधायक सदर,पलटूराम , समाज कल्याण अधिकारी  एम0पी0सिंह  जनपद में संचालित अन्य स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि एवं प्रधान आबर पैगापुर थाना प्रभारी गौरा उपस्थित रहे।  विधायक के द्वारा संस्था में निवासरत समस्त संवासियों का माल्याअर्पण किया गया। सभी संवासियों को अंग वस्त्र फल मीठा का वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
  •  जनपद बलरामपुर में संचालित वृद्धाश्रम में 101 वृद्धजनों को मिल रहा लाभ, 150 वृद्धजन की क्षमता |
  • निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, वृद्धावस्था पेंशन की दी जा रही सुविधा |
  • बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन ‘एल्डर लाइन’ 14567 सेवा भी शुरू की गई।
 
देश में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देख राज्य सरकार उनसे जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने में तेजी से लगी है। इस लिहाज से जो अहम कदम उठाया गया है, उसके तहत प्रदेश में वृद्धाश्रम खोले गए हैं।
 
स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से पीपीपी मॉडल पर संचालित वृद्धाश्रम में प्रति वृद्ध संवासी हेतु निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, मनोरंजन, पर्सनल केयर की सामग्री की पूर्ण सुविधा प्रदान की जा रही है। इन वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों हेतु शुद्ध पेय जल (आरओ) की व्यवस्था है।
 
इन्हें मिल रहा लाभ –
ऐसे वृद्धजन, जो रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों आदि से जिलाधिकारी महोदय, उप जिलाधिकारी, पुलिस व जिला समाज कल्याण अधिकारी के संपर्क में आते हैं, जिनके पास रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है और संसद,  विधायकगण व अन्य किसी गणमान्य जनप्रतिनिधि द्वारा जरूरतमंद वृद्ध के प्रवेश के सम्बन्ध में संस्तुति की जाती है, तो ऐसे मामलों में जिलाधिकारी की सहमति से जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धाश्रम मे रखे जाने की अनुमति दी जाएगी।
 
एल्डर लाइन’ 14567 सेवा शुरू की –
भारत सरकार के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग  द्वारा  ‘एल्डर लाइन’ 14567 सेवा शुरू की है। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य निराश्रित वृद्ध व्यक्तियों को जानकारी, सहायता, कानूनी मार्गदर्शन एवं भा वनात्मक सहयोग प्रदान करना है। एल्डरलाईन के माध्यम से निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में आश्रय प्रदान करना है। यह  सक्रिय रूप से वृद्ध व्यक्तियों से संबंधित संकट का जवाब दे रही है।
 
वृद्धाश्रमों की उपलब्धता- 
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 75 वृद्धाश्रम हैं। हर जिले में एक वृद्धाश्रम खोले गए हैं और इनमें 1,225 बुजुर्गों के रहने की सुविधा है। ये पुरुष और महिला वृद्धों को समायोजित करते हैं, उन्हें आवश्यक सुविधाएं और देखभाल प्रदान करते हैं।
Facebook Comments