Sunday 25th of October 2026 11:16:19 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Dec 2018 7:14 PM |   3407 views

राजनीति हर ताले की चाबी -कुशवाहा

लखनऊ – कुशवाहा समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है और पिछड़े वर्गों मे सबल कुशवाहा समाज देश -प्रदेश की अगुवाई करने की क्षमता रखता है |किन्तु एकजुटता न होने के कारण हम दिशाहीन दिख रहे हैं |आज समाज मे हर तरह से लोग मजबूत है,चाहे राजनीति हो , सामाजिक या फिर आर्थिक रूप से |अगर जरूरत है तो बस एकजुट होने की |उक्त बाते अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा |उन्होंने यह भी कहा की राजनीति वह मास्टर चाबी है जिससे हर प्रकार के ताले खोले जा सकतें हैं |उन्होंने कुशवाहा समाज को बुद्ध और अशोक का बंशज बताते हुए उनके सपनो को साकार करने की बात कही |

Facebook Comments