Thursday 15th of October 2026 08:40:32 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Sep 2023 6:05 PM |   597 views

“क्लीन रेलपथ” का आयोजन किया गया

आज  देवरिया स्टेशन पर “क्लीन रेलपथ”  स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत ” स्वच्छ पटरी” के परिपेक्ष मे पैसेंजर को स्वच्छता”के लिए जागरूक किया गया । जन मानस को जागृत करते हुए प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया |पैसेंजर को जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनसे अनुरोध किया गया साथ ही बताया गया कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होती है इसलिए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें|

स्टेशन पर लगे हुए कलरफुल डस्टबिन का उपयोग करें ,गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले , इधर-उधर ना थूके ,पिक दान का प्रयोग करें|

पैसेंजर से अनुरोध अनुरोध किया गया कि “सिंगल यूज प्लास्टि “का उपयोग करना बंद करे  एवं कपड़ा के बने थैली का उपयोग करें।गुटखा पान मसाला को त्यागे जीवन को सुंदर और स्वस्थ बनाएं एवं ” स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में  संजय यादव ( मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक) , आस मुहम्मद (आईपीएफ ) एमामुद्दीन अंसारी ( स्टेशन अधीक्षक ) और अन्य रेल कर्मचारियों, सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।

Facebook Comments