Saturday 6th of June 2026 10:33:47 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Sep 2023 6:01 PM |   623 views

मिलेट्स कार्यशाला का कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा में किया गया शुभारम्भ

अमेठी- उप कृषि निदेशक डॉ0 लाल बहादुर यादव ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत 12 सितम्बर 2023 से 13 सितम्बर 2023 तक दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा में किया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले किसान मेलों/गोष्ठियों में श्रीअन्न से सम्बन्धित इसी प्रकार की कार्यशाला के आयोजन के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुए किसानों को मिलेट्स के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों (उप कृषि निदेशक, अध्यक्ष/वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्य समस्त वैज्ञानिकों) द्वारा किसानों को मिलेट्स के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।

इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष डॉ0 आर0के0 आनन्द द्वारा वर्तमान परिदृश्य में  अन्न की महत्ता के बारे में एवं डॉ0 रेनू द्वारा अन्न के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तकनीकी की जानकारी प्रदान की गयी तथा उक्त कार्यक्रम में लगभग 200 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Facebook Comments