Monday 7th of September 2026 05:24:18 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Nov 2018 3:58 PM |   3479 views

फिल्म ‘संघर्ष जिन्दगी के ‘शूटिंग दिवाली बाद शुरू

देवरिया -नंदू शाह इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘संघर्ष जिन्दगी के का शुभ मुहूर्त सदस्य जिला पंचायत देवरिया एवं सदस्य जिला योजना समिति रवि प्रकाश सिंह अधिवक्ता के द्वारा शहर स्थित देवरही मंदिर के प्रागंण मे किया गया |फिल्म की शूटिंग देवरिया के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों मे दिवाली के बाद प्रारंभ होगी |यह फिल्म सामाजिक और मनोरंजन से भरपूर है |कन्या भ्रूणहत्या और शिक्षा पर आधारित यह भोजपुरी फिल्म इस बात का संदेश देती है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे संघर्ष है ,और बिना संघर्ष के सफलता नही मिल सकती |

इस फिल्म के मुख्य कलाकार विराज भट्ट ,बबली गोस्वामी नायिका और कलक्टर की भूमिका मे रवि प्रकाश सिंह हैं |सह कलाकार के रूप मे प्रदीप देव ,ज़हीर अब्बास ,आशीष सिंह ,राजू ,सत्य प्रकाश यादव ,प्रधान जी ,अजय सरकार ,उमेश विश्वकर्मा ,ब्रह्मदेव कुमार मिश्रा ,प्रेमदत्त त्रिपाठी बबलू सिंह धनंजय पाण्डेय अनिश विश्वकर्मा हैं|      

Facebook Comments