Saturday 6th of June 2026 09:07:24 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Sep 2023 6:31 PM |   530 views

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023-24 हेतु ,अनूप गुप्ता एवं अमित उपाध्याय का चयन

सुल्तानपुर -केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली, ( Department of Personal and Training) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023-24 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुलतानपुर के  अनूप कुमार गुप्ता एवं अमित उपाध्याय का चयन हुआ।
 
यह सेलेक्शन ट्रायल 04-05 सितंबर को Sports stadium बरेली में आयोजित किया गया  जिसमें प्रदेश भर के संभागों के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
 
अयोध्या मंडल की तरफ से सुलतानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के अनूप कुमार गुप्ता  का चयन किया गया । सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।  अनूप कुमार गुप्ता ने पुरुष ओपेन वर्ग में प्रदेश में  स्थान हासिल कर प्रदेश में सुलतानपुर का गौरव बढ़ाया।
 
सुलतानपुर शहर के निवासी  उपाध्याय वर्तमान में लखनऊ मंडल से प्रतिभाग कर पुरुष वेट्रन वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सुलतानपुर का गौरव बढ़ाया है
Facebook Comments