Sunday 8th of March 2026 01:36:17 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Sep 2023 5:55 PM |   564 views

बुन्देलखण्ड की धार्मिक एवं प्राकृतिक विरासत का कल से 04 दिवसीय भ्रमण कर महिला ब्लॉगर्स अपने अनुभव दुनिया को बतायेगी-जयवीर सिंह

लखनऊ: बुंदेलखण्ड की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनछुये पर्यटन स्थलों तथा समृद्धि सांस्कृतिक विरासत को विश्व मानचित्र पर अंकित कराकर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कल 06 सितम्बर, 2023 से 05 महिला ब्लॉगर्स की टीम बुंदेलखण्ड के विभिन्न जनपदों का भ्रमण करेंगी। ये महिला ब्लॉगर यात्रा के दौरान अपने अनुभवों तथा बुंदेलखण्ड की प्राकृतिक विरासत को दुनिया के साथ साझा करने का प्रयास करेंगी।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि “उत्तर प्रदेश पर्यटन के सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह सब वर्तमान सरकार की बेहतर कानून और व्यवस्था की स्थिति, उन्नत बुनियादी ढांचे और बढ़ी हुई कनेक्टिविटी के कारण संभव हुआ है।

यूपी खासकर बुंदेलखंड के पास समृद्ध ऐतिहासिक विरासत है जहाँ बहुत सी ऐसी धरोहर हैं जिनकी लोगों को जानकारी नहीं है। बुंदेलखंड की यात्रा करने वाले ब्लॉगर्स का प्रभाव महज प्रचार तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि इन महिलाओं के भ्रमण से वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संदेश जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की बहुत बड़ी भूमिका होती है। जब लोग सुरक्षित महसूस करेंगे तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

जयवीर सिंह ने कहा कि महिला ब्लॉगर्स बुंदेलखण्ड का भ्रमण करके यह भी संदेश देने का प्रयास करेंगी कि बुंदेलखण्ड मंे बेहतर कनेक्टिविटी एवं पर्यटकों के मनपसंद की उच्चस्तरीय अवस्थापना सुविधायें मौजूद हैं। उ0प्र0 विगत 06 वर्षों में बीमारू राज्य के चक्रव्यूह से बाहर निकलकर एक विकसित राज्य की श्रेणी में आ चुका है। यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे बेहतर है। यहॉ हर व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस कर सकता है क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उ0प्र0 कानून व्यवस्था के मामले में दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बनता जा रहा है।

जयवीर सिंह ने बताया कि महिला ब्लॉगर्स की टीम अपने भ्रमण के पहले दिन झांसी का किला, रानी का महल, झांसी संग्रहालय, गढ़मऊ झील का भ्रमण करेगा। दूसरे दिन 7 सितंबर को ब्लागर्स बरुआसागर किला और झील घूमने जाएंगी। उसके बाद महोबा के लिए रवाना होंगी।

महोबा में वे सूर्य मंदिर, गोरखनाथ गुफा का भ्रमण करेंगी। 8 सितंबर तीसरे दिन ब्लागर्स का दल महोबा का कलिंजर किला देखने के बाद चित्रकूट के लिए रवाना होंगा जहाँ पर वो हनुमान धारा, राम घाट, कांता नाथ मंदिर, कामदगीरी पर्वत का भ्रमण करने के बाद 9 सितंबर को चित्रकूट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र अपनी समृद्ध इतिहास, प्राचीन स्मारकों और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। अपने कैमरों और नोटबुक से लैस ब्लॉगर्स का यह समूह क्षेत्र की अछूती सुंदरता, आश्चर्यजनक परिदृश्य और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रकाश डालने तथा प्रचलित सोशल मीडिया माध्यमों में इसे प्रचारित करेगा।

जैसे कि झाँसी का किला, बरुआ सागर झील और किला, महोबा में सूर्य मंदिर, चित्रकूट में राम घाट और हनुमान धारा आदि रमणीक एवं मनोरम स्थल हैं जो देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं।

जयवीर सिंह ने बताया कि बुंदेलखण्ड ऋषियों की तपोस्थली के अलावा भगवान श्रीराम के वनवासकाल के दौरान की विभिन्न स्मृतियों से आच्छादित है। इसके अलावा कई मनोहारी जलप्रपात झीले तथा जनपद सोनभद्र में एशिया का सबसे बड़ा सलखन जीवाश्म पार्क भी है। जो शोध कर्ताओं, राक पेटिंग विशेषज्ञों के लिए आकर्षण का केन्द्र भी है।

महिला ब्लॉगर्स अपने प्रवास के दौरान बुंदेलखण्ड के विभिन्न जनपदों के धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के बारे मंे अपने अनुभव दुनिया के साथ साझा करेंगी।

Facebook Comments